Thursday, 6 December 2012

Comics Anand-05-Sansanikhej Chori


Download 10 MB
Download 34 MB
कॉमिक्स आनंद -05-सनसनीखेज चोरी
 कॉमिक्स आनंद,ये उन पब्लिकेशन में से एक है जिन्होंने हिंदी कॉमिक्स के सुनहरे दौर में कॉमिक्स छापी थी पर ये उन पब्लिकेशन में से एक है जिन्होंने 50 से कम कॉमिक्स कॉमिक्स छापी है।अगर मै इनके बारे में और बात करूँ तो जो मुझे महसूस हुआ है वो ये है की कॉमिक्स की छपाई और चित्र तो बेहतर है पर कहानी को लेकर मुझे लगता है की वो एक कमी है।और इनका प्रचार और प्रसार पर भी ज्यदा ध्यान नहीं दिया गया था वरना ये इतनी कम छपने लायक तो बिलकुल नहीं था। मुझे जो एक बात लगती है की ये पब्लिकेशन, कॉमिक्स को लेकर बहुत ज्यदा सजग नहीं था और मनोज कॉमिक्स और राज कॉमिक्स जैसे बाज़ार का ज्ञान भी नहीं था।
 अब बात इस कॉमिक्स की कर ली जाये तो ये कॉमिक्स कहानी के लिहाज़ से बेहतर है पर ऐसा लगता है की कहानी का मसाला कम है जिसके कारण एक- एक पन्ने में दो या तीन फ्रेम के चित्र ही है। फिर भी कहानी अच्छी है और कुछ नया सा आभास देती है, और इसे पढने लायक बनती है। आप सब इस बेहतर कहानी का आनंद ले फिर मिलते है ......

Tuesday, 4 December 2012

Chitrabharti Kathamala-Baton Ka Badshah


Download 10 MB
Download 34 MB
चित्रभारती कथामाला-बातों का बादशाह
 पहले बात इस प्रकाशन की कर ली जाए,चित्रभारती कथामाला एस.चाँद प्रकाशन ने कॉमिक्स भी छापी थी,ये बात मुझे अभी सिर्फ 5 साल पहले मालूम हुई थी,वो भी अनुपम अग्रवाल जी द्वारा। तब वो चित्रभारती कॉमिक्स का संग्रह कर रहे थे और मुझे तो इस बारे में कुछ पता ही नहीं था और उनका इनके संग्रह करने के पीछे जो कारण था वो अनुपम सिन्हा जी का सुरु का काम जो की चित्रभारती में ही आया था। मै तो एस .चाँद वालों को तो सिर्फ अपनी कोर्स की किताबों के कारण जनता था।फिर उनके आग्रह पर मैंने चित्रभारती कथामाला उनके लिए ढूँढना सुरु किया।और मुझे ये कॉमिक्स मिलनी सुरु हो गयी आज मेरे पास भी इस प्रकाशन की कई कॉमिक्स हो गयी है।
 अब बात इस कॉमिक्स की कहानी पर कर ली जाये . कहानी में सबसे अहम् होता है उसका नाम,और इस कहानी के साथ भी कुछ ऐसा ही है नाम है "बातों का बादशाह" मेरी समझ में जो इस नाम से आया था वो ये की ये किसी ऐसे इन्सान की कहानी होगी जो सिर्फ बात ही करता होगा,जैसा की अक्सर होता है,हम बाते तो बड़ी-बड़ी कर देते है पर काम कुछ नहीं हो पता।
पर इस कहानी में एक ऐसे बातूनी की कहानी है जो अपने बातों से अपना जीवन बना डालता है। जो की मेरे हिसाब से बिलकुल भी नहीं संभव है। इंसान को कर्म प्रधान होना चाहिए न की शब्द प्रधान। अगर मै कहानी की बात करूँ तो मुझे ये कहानी बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी,पहला कारण तो ऊपर है लिख चूका हूँ। और बातों से अपना जीवन बनाने वाले बातूनी की सफलता को दिखाने में काफी झोल है,जो की गले नहीं उतरती। फिर भी आप इस कहानी का आनंद लेने की कोशिश करे फिर जल्दी ही मिलते है .........

Tinkle_001


Download 10 MB

Saturday, 1 December 2012

Nutan Comics-Chutki Aur Shahad


Download 10 MB
Download 34 MB
नूतन कॉमिक्स - छुटकी और शहद
 जैसा की मै पहले ही बता चूका हूँ की "छुटकी" डायमंड कॉमिक्स में 'प्राण'जी के चरित्र "पिंकी" की नक़ल है जो की पिंकी की कॉमिक्स के मुकाबले तो इसकी कहानियां नहीं होती है फिर भी इन कॉमिक्स का अपना अलग स्तर था जो की बहुत अच्छा है.
इस तरह की कहानियों की सबसे बड़ी खासियत ये होती है की ये बहुत ही सरल और छोटी होती है जो की इनको समझने में मदद मिलती है। इन कहानियों को पढने के लिए आप का बुद्धिजीवी होना बिलकुल भी जरुरी नहीं है बस आप थोडा बहुत पढना जानते हो तो ये आप इनका आनंद ले सकते है। अगर हम अपनी पहली कॉमिक्स के बारे में सोचे तो निश्चित ही इन तरह की कॉमिक्स के साथ ही हम सब ने कॉमिक्स पढना शुरु किया होगा. अगर मै अपनी बात करूँ तो मेरी पहली कॉमिक्स चाचा चौधरी और उड़ने वाली कार थी। किसी बच्चे को जिसने अभी अभी पढना शुरू किया है तो उसे आप इस तरह की कॉमिक्स पढने को दे दीजिये और आप पाएंगे की वो पढना बड़े ही अच्छे तरीके से सीख रहा है और मैंने हिंदी इन्ही तरह की कॉमिक्स से ही सीखी है।
आप इस मजेदार कॉमिक्स का आनंद ले फिर जल्दी ही मिलते है .......

Parampara Comics - 141 Tukdon Me Bati Lash

Pawan Comics - Vichitra Paheli

Nutan Comics - 72 Chacha Chaturi aur Raket Gun


Download 34 MB

MC-1112-Ma Ka Karz

https://drive.google.com/open?id=0B6ar1oxMdhzaQS1RUjc4ZW5NZTg