Friday, 15 June 2012

Manoj Comics-Trikaaldev Aur Gajalu Ka Chakraviv


Download 24MB
Download 84MB
ये है त्रिकालदेव
हमारे प्यारे सुपर हीरो ,
और अगर ये सुपर हीरो है तो हिरोगिरी तो दिखायेंगे ही. इन्होने तो जैसे सारी दुनिया का ठेका(दारू का नहीं भलाई का ) ले रखा है की अगर कोई मुशीबत में होगा तो ये उसकी मदद जरुर करेंगे और अगर मुशीबत जदा कोई नारी जाती हो तो ये घर बार छोड़कर उसकी मदद करने के लिए कही भी पहुच जायेंगे , चाहे वहां इनके जान के लाले ही क्यों न पड़ जाये. और ऐसे हीरो को तो कुछ नहीं होता पर इनका परिवार और इनका शहर उस मुशीबत को जरुर झेलता है. और इस कॉमिक्स में भी कुछ नया नया नहीं हुवा है तीन मुशीबत जदा लोग उसमे से एक "नारी जाती" अब आप ही बताये हमारे त्रिकादेव रुक पाएंगे बिलकुल नहीं और फिर सब कोई भुगता है उनकी समाज सेवा की सजा,और आप सभी जानते ही है अंत में सब कुछ ठीक हो जाता है. कहानी के लिहाज़ से कॉमिक्स अच्छी है और पढने पर बोर नहीं करती . ये कॉमिक्स भी पहले से उपलोड है पर पढने में मज़ा नहीं आता था इसलिए इसे दूबारा स्कैन किया है अब उम्मीद है पढने में मज़ा आएगा.

Thursday, 14 June 2012

Radha Comics-Shaktiputra Aur Kaalbhujang


शक्तिपुत्र और कालभुजंग
ये शक्तिपुत्र सिरीज़ की दूसरी कॉमिक्स थी हम जब MCM पर राधा कॉमिक्स अपलोड कर रहे थे तब ये कॉमिक्स मैंने स्कैन कर के दी थी पर उस समय मेरे पास जो कॉमिक्स थी उसके में बीच के चार पन्ने नहीं थे और उस कॉमिक्स को दीमक ने खाया था इसलिए कई जगह कॉमिक्स ठीक से पढ़ी नहीं जा पा रही थी जो की हम सब मानते है की कॉमिक्स जैसी भी मिले उसे स्कैन करो और अगर फिर मिलती है तो बाद में जैसा ठीक समझा जायेगा वैसा किया जायेगा. देवेन्द्र भाई के यहाँ ये कॉमिक्स मुझे मिली और उनकी मदद से ये पूरी कॉमिक्स ३०० dpi में दुबारा स्कैन किया है और अब ये कॉमिक्स पूरी होने के साथ साथ बेहतर स्कैन्निंग भी की है कहानी के लिहाज़ के ये एक ऐसा चरित्र था जिस पर आप आँख बंद कर के भरोषा कर सकते है इसकी कोई भी कहानी ने मुझे कभी भी निराश नहीं किया है देवेन्द्र भाई को धन्यवाद देते हुवे जरुर इस कॉमिक्स को जरुर पढ़े .

Wednesday, 13 June 2012

Radha Comics-Nagesh

ये कॉमिक्स जिसका नाम तो राधा कॉमिक्स वाले भी नहीं लेना चाहते होंगे. हिंदी कॉमिक्स की ये शायद ये सबसे बड़ी विवाद वाली कॉमिक्स थी. राज कॉमिक्स के नागराज की ये चरित्र नक़ल लगता था और आखिर राधा कॉमिक्स वालों को एक कॉमिक्स के बाद ही इसे बंद करना पड़ा. वैसे तो कहानी के हिसाब से इस कॉमिक्स ने मुझे निराश बिलकुल भी नहीं किया, ये नागराज कॉमिक्स से मिलता तो जरुर था पर पूरी तरह से कॉपी कहना मै सही नहीं समझता. कहानी के लिहाज़ से ये कॉमिक्स शुरू के कुछ पन्ने तो नक़ल लगते है लेकिन बाद में कहानी नागराज की कॉमिक्स से अलग हो जाती है, मुझे ऐसा लगता है की अगर इसका चित्रांकन नागराज से मिलता नहीं होता तो शायद ये कॉमिक्स कभी भी बंद नहीं होता. पर चित्र देखकर तो ये पूरा नागराज ही लगता है इसलिए इसकी कहानी पर भी ऐतराज किया गया.. वैसे ये बात तो है की अगर टी आर सिप्पी कुछ लिखेंगे और वो किसी की कॉपी न हो तो ऐसा कम ही होता है. वैसे तो ये कॉमिक्स नेट पर उपलभध है लेकिन वो शायद कैमरा प्रिंट है इसलिए इस कॉमिक्स को दूबारा स्कैन किया है ये कॉमिक्स देवेन्द्र भाई की दी है उनको इस कॉमिक्स के लिए तहे दिल से धन्यबाद

Saturday, 9 June 2012

पवन कॉमिक्स-सुर्यपुत्र



Download 14MB
Download 46MB
"सुर्यपुत्र" पवन कॉमिक्स का पहला सुपर हीरो
वैसे तो 'राम बलराम', 'सुखीराम और दुखीराम' को इस पब्लिकेसन के सुपर हीरो माना जा सकता है परन्तु "सुर्यपुत्र" ही इनका असली सुपर हीरो माना जा सकता है . क्योंकि सुर्यपुत्र की कॉमिक्स का सबको इंतजान रहता था बाकि की कॉमिक्स तो मिल जाये तो लोग पढ़ लेते थे, पर उनको मांग कर पढने वाले लोग बहुत ही कम थे. हाँ बाद में "सुपर पवार विक्रांत" भी एक शक्तिशाली सुपर हीरो था पर सुर्यपुत्र के सामने वो भी कुछ नहीं था., और सुर्यपुत्र की कहानिया भी बहुत लाजबाब होती थी इसलिए ये सुपर हीरो किसी और सुपर हीरो से कम तो बिलकुल भी नहीं था किसी सुपर हीरो की की शुरुवात की कॉमिक्स ही ये बता देती है की वो सुपर हीरो कितने दिन चलने वाला है, और अगर आप सुर्यपुत्र की पहली कॉमिक्स पढेंगे तो आप खुद ही अंदाज़ा लगा पाएंगे की सुर्यपुत्र क्यों एक बेहतरीन सुपर हीरो है, सुर्यपुत्र मेरा पसन्दीदा सुपर हीरो है और एक समय तो मेरे पास इस हीरो के सारी कॉमिक्स थी और फिर एक समय आया की एक भी कॉमिक्स नहीं बची. फिर सुर्यपुत्र का नाम लेते हुँए इस सुपर हीरो के कॉमिक्स फिर से जमा करना शुरू किया ,और आज एक कॉमिक्स छोड़ कर सारी मेरे पास है , और ये सुर्यपुत्र की पहली कॉमिक्स तो 'देवेन्द्र भाई' ने अपनी इकलौती कॉमिक्स मुझे दे दी वरना शायद ये कॉमिक्स मुझे कही नहीं मिलती. इसलिए उन्हें दिल से धन्यवाद.

पवन कॉमिक्स-थारू का कुआँ

थारू का कुआँ
पवन कॉमिक्स की एक और दुर्लभ कॉमिक्स. पहले ये कॉमिक्स मिलना मुश्किल है और फिर इसकी कहानी को आसानी से भूलना भी मुश्किल. वैसे तो इस तरह की कहानी हमेस कई पढ़ी होंगी पर इस कहानी को पढ़ते समय कुछ भी पुराना नहीं लगता ये कहानी जासूसी भी है डरावनी भी है और हास्य भी पैदा करती है. कहानी में गावं के बहार एक कुआं है जो की थारू के कुँए के नाम से जाना जाता है, और रात में जब कोई वहां से निकलता है तो वहां पर भूतों के आवाजे आती है और खून की बारिश होती है इसलिए गावं का कोई भी आदमी डर कर उस तरफ नहीं जाता है. अब तो ये देखना है की वो कुआं भूतों का डेरा है या कुछ और . पढ़े और इस बेहतरीन कहानी का मज़ा लें .

Download 13 MB
Download 47 MB UNEDITED

Wednesday, 6 June 2012

पवन कॉमिक्स - उड़ने वाले इंसान








Download 13MB


Download 43MB


पवन कॉमिक्स - उड़ने वाले इंसान


पवन कॉमिक्स की एक और बेहतरीन कॉमिक्स, जैसे की मुझे उम्मीद थी
ये कॉमिक्स भी बेहतर निकली,
पवन कॉमिक्स के बारे में जो की मुझे लगता था की कम से कम
८०० कॉमिक्स को छापी ही होंगी पर मेरे जानकर दोस्तों का कहना था
की ये ४०० कॉमिक्स के अन्दर ही छापी गयी होंगी.
और मेरा दिल और दिमाग इस बात को मानने को तैयार नहीं था .
कारण ये था की मैंने पवन कॉमिक्स तो ३ रूपये के प्रिंट में
भी देखी है इसका साफ़ मतलब था की ये १९८३ से छापना सुरु हवी होगी
और १९९७ तक का तो मुझे अच्छे से याद है छपती थी.
फिर भी सिर्फ ४०० कॉमिक्स के लगभग, ये बात गले नहीं उतरती थी .
फिर एक नई जानकारी सामने आई की पवन और गोयल कॉमिक्स
कभी भी रेगुलर सेट नहीं निकालते थे.
ये सिर्फ गर्मियों की छुटटीयों में ही कॉमिक्स निकलते थे .
यानि साल के चार महीने लगभग
और कुल चार से पाच सेट पूरे साल में.
अब से बात समझना आसान हो गया की ये कॉमिक्स
४०० से भी कम क्यों छापी गयी थी.
पर कुछ भी हो, कहानी तो पवन कॉमिक्स की लाजबाब होती थी
और ये कॉमिक्स भी लाजबाब है


क्या कभी इंसान भी उड़ सकते है बिना
किसी जहाज की मदद से.
पढ़िए और देखिये उड़ते हुवे इंसानों को

SET NO. 61



MCK(S)-225 धरती के लाल {शेरबाज}
http://www.mediafire.com/?qw7ioy5wz6mqdlc
MCK(S)-226 इन्द्र की हार
http://www.mediafire.com/?jer3unbpgh9dq2p
MCK(S)-227 क्रुक बाण्ड और सुपर कार
http://www.mediafire.com/?v6ttbb55u773fmv
MCK(S)-228 राम रहीम और सदाबहार देवानंद
http://www.mediafire.com/?2sui8tivonsosw6
MCK(S)-229 बौना कातिल {विनोद - हामिद}
http://www.mediafire.com/?gznr8r0morcx7o0
MCK(S)-230 कानून का पंजा {अमर-विजय}
http://www.mediafire.com/?9hpyz6qkua14ubf
MCK(S)-231 नकलची तोता {भारत मीना राजा सीरीज}
http://www.mediafire.com/?zks460i8xv2n1e6
MCK(S)-232 आई मुसीबत भाग
http://www.mediafire.com/?ep9y6jcg3j8v92l
MCK(S)-233 फूटी किस्मत
http://www.mediafire.com/?7v2p4zrc47r694y
MCK(S)-234 जिंदा कब्रें
http://www.mediafire.com/?979rcahh0bk8sz2
MCK(S)-235 लाशों की बारात {विनोद - हामिद}
http://www.mediafire.com/?ilh41dvg2bmtn1i
MCK(S)-236 राम रहीम और खूनी दरिन्दे
http://www.mediafire.com/?u5k5d57avq5rcy7
MCK(S)-237 अजय अमित और विषकन्या
http://www.mediafire.com/?5zb79a83l9hr174
MCK(S)-238 मौत की फरियाद
http://www.mediafire.com/?ua59dti4vs7odn6
MCK(S)-239 मकडी रानी और संगीत का जादू
http://www.mediafire.com/?fs5c6971476gctv
MCK(S)-240 अंगुठेलाल और सारी दुनिया खतरे में
http://www.mediafire.com/?5bz5j7lyn3dwj46

MC-1112-Ma Ka Karz

https://drive.google.com/open?id=0B6ar1oxMdhzaQS1RUjc4ZW5NZTg